फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हिसार के सेक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने को सरकार की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिसार के सेक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के साथ जमीन लेने के लिए बातचीत की जा रही है। विज सदन में प्रश्नकाल के दौरान जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस माह के अंदर ऊर्जा विभाग और एचएसवीपी के अधिकारी एक साथ बैठकर भूमि करेंगे और इसके बाद सब स्टेशन लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नन्हेड़ा गांव में कुल 856 एकड़ भूमि की चकबंदी
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि समालखा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बापौली तहसील के नन्हेड़ा गांव में कुल 856 एकड़ भूमि की चकबंदी की गई है। मंत्री सदन में विधायक मनमोहन भड़ाना द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इसी तरह नारनौंद उपमंडल के प्रभावित किसानों के लिए भारी वर्षा, जलभराव के कारण खरीफ फसल 2025 में हुए नुकसान के दावे अपलोड करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें