करनाल जोन के लिए 20 अप्रैल को राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में ट्रायल होंगे। वहीं गुड़गांव जोन के ट्रायल 21 अप्रैल को गुड़गांव क्रिकेट ग्राउंड (एसआरएनसी) में होंगे, जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर जैसे जिले शामिल हैं।
हरियाणा में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन तेज गेंदबाजों (पुरुष) के लिए 19, 20 और 21 अप्रैल 2026 को टैलेंट हंट आयोजित कर रहा है। ट्रायल सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होंगे।
विज्ञापन
रोहतक जोन के ट्रायल 19 अप्रैल को चौ. बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे, जिसमें रोहतक, भिवानी, हिसार, सिरसा जैसे जिले शामिल हैं।
करनाल जोन के लिए 20 अप्रैल को राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में ट्रायल होंगे। वहीं गुड़गांव जोन के ट्रायल 21 अप्रैल को गुड़गांव क्रिकेट ग्राउंड (एसआरएनसी) में होंगे, जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर जैसे जिले शामिल हैं।
ऐसे करें आवेदन और जरूरी शर्तें
खिलाड़ियों को 17 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। उम्र 15 से 22 साल के बीच होनी चाहिए और पिछले 2 साल में बीसीसीआई टूर्नामेंट में हरियाणा टीम से नहीं खेले होने चाहिए।
इन दस्तावेजों की जरूरत
ट्रायल के दिन जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पढ़ाई के दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और फोटो साथ लाना जरूरी है।