फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल से पानी का पूरा हिस्सा मिले, पीयू से हरियाणा के कॉलेज भी जोड़े जाएं : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़/फरीदाबाद।उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) से पानी नहीं मिलने और पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) से हरियाणा के कॉलेजों को संबद्ध करने का मुद्दा उठाया है। इन दोनों मुद्दों के पीछे उन्होंने तर्कसंगत दलीलें भी रखीं।

फरीदाबाद के सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई परिषद की 32वीं बैठक में सैनी ने कहा कि सभी राज्यों के पानी के हिस्से को संबंधित राज्य तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। हरियाणा लगातार दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी अपने हिस्से से दे रहा है जबकि हरियाणा को एसवाईएल से उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा। यदि एसवाईएल के रास्ते हरियाणा को पूरा पानी मिलता है तो राजस्थान को भी उसके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा। राज्य समझौतों के तहत हरियाणा रावी-ब्यास नदी के 3.50 एमएएफ पानी पर कानूनी रूप से हकदार है। राज्य सरकार ने यह भी तर्क रखा कि भाखड़ा बांध/नांगल बांध से हरियाणा के लिए सिर्फ एक वाहक चैनल 61 किमी. लंबी नंगल हाइडल चैनल उपलब्ध (एनएचसी) है। यदि एनएचसी में कोई अवरोध पैदा होता है या अनहोनी होती है तो पूरी प्रणाली ध्वस्त हो सकती है। इससे साझेदार राज्यों को पानी की आपूर्ति ठप हो जाएगी। ऐसे में एसवाईएल का निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन


पीयू को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब विश्वविद्यालय में अपना योगदान देना चाहती है। यदि हरियाणा के कुछ कॉलेज संबद्ध हो जाएंगे तो हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को लाभ होगा। राज्य सरकार पीयू को अनुदान भी देगी। हरियाणा में कैंपस खोलने के लिए जमीन देने का प्रस्ताव भी उन्होंने दिया। उन्होंने पीयू के लिए 1973 से पहले की स्थिति बहाल करने की मांग रखी ताकि अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर के कॉलेज पीयू से जुड़ सकें। इन मुद्दों को रखने के साथ ही उन्होंने अपनी सरकार के एक साल में पूरे किए गए संकल्पों की उपलब्धियों को भी रखा।

पंजाब से आग्रह : गुरुओं की परंपराओं का ध्यान रखा जाए



बैठक में सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यह वह पावन धरा है जहां भाई कन्हैया जी जैसे गुरुसेवक हुए जिन्होंने युद्ध भूमि में घायल पड़े दुश्मनों के सैनिकों को भी पानी पिलाया। उन्होंने परिषद के माध्यम से पंजाब से आग्रह किया कि जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का ध्यान अवश्य रखा जाए। हमारी संस्कृति में नदियों को माता कहा गया है। यमुना का उल्लेख करते हुए विश्वास दिलाया कि यमुना के पानी को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन






हरियाणा सरकार ने एक साल में 47 संकल्पों को पूरा किया



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान जारी किए गए संकल्प-पत्र के 217 में से 47 वादों को पहले वर्ष में ही पूरा कर दिखाया है। इस दौरान उन्होंने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, एक नवंबर को 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिला लाभार्थियों को 2100-2100 रुपये की राशि बैंक खातों में जारी की। अब तक 8 लाख 5 हजार आवेदन हो चुके हैं और शीघ्र ही यह संख्या 15 लाख हो जाएगी। बोले-तीन नए आपराधिक कानून हरियाणा में लागू हो जाने से पॉक्सो अधिनियम के तहत मामलों का तेजी से निपटान कर पाने में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें