फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पूर्व मंत्री के बेटे और भाजपा सांसद के दामाद निशित बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पैनल में शामिल सोमिल संधू व मोहित शर्मा दोनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया को नियुक्ति किया गया है। वह पूर्व खेल मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखबीर कटारिया के पुत्र और भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के दामाद हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद के नामों के पैनल में शामिल सोमिल संधू व मोहित शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

तीनों दावेदारों में सबसे ज्यादा 29,893 मत निशित कटारिया को मिले थे। सोमिल संधू 12,949 और मोहित शर्मा 7,519 मतों के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे थे। नियुक्ति आदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से जारी किए गए हैं। निर्वाचित अध्यक्ष व दोनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य नेता मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे, जहां हुड्डा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन


हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के चुनाव का परिणाम 17 जून को जारी हुआ था। अध्यक्ष को छोड़कर बाकी सभी 19 प्रदेश उपाध्यक्ष व सचिव, 30 प्रदेश महासचिव और 30 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का पैनल तय हुआ था जिसमें निशित कटारिया, सोमिल संधू व मोहित शर्मा का नाम था। पैनल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को भेजा गया था। ब्यूरो
विज्ञापन


जहां कमेटी की ओर तीनों के साक्षात्कार के बाद नाम घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस को मजबूत करना ही लक्ष्य: निशित
वर्ष 2012 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से राजनीति की शुरुआत करने वाले निशित ने कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं, सेवा का माध्यम है। कांग्रेस को लगातार मजबूती की राह पर लेकर जाना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें