चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से डिप्टी रेंजर के पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक जांच परीक्षा (पीएसटी) का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए अधिकारिक सूचना वेबसाइट पर अपलोड की है।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सूचना दी है कि उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक जांच परीक्षा (पीएसटी) अस्थायी रूप से 11 अगस्त को कराना तय हुआ है। इसलिए उम्मीदवारों का विवरण, पीएमटी और पीएसटी की तिथि, समय और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने को कहा गया है।