फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सप्ताह में दो दिन हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट, 1 घंटे में पहुंचाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/हिसार। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नौ जून से एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ के लिए सोमवार और शुक्रवार को विमान उड़ेगा।
इसके लिए किराया भी तय हो चुका है। एक तरफ का किराया दो से तीन हजार के बीच होगा। दोनों शहरों का सफर एक घंटे का होगा। वहीं, इसी महीने के आखिरी में हिसार से जयपुर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी हिसार एयरपोर्ट से सिर्फ अयोध्या के लिए विमान सेवा चल रही है, जो सप्ताह में दो दिन के लिए चलती है। अब उड्डयन विभाग ने चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगा और 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। वहीं, चंडीगढ़ से 3.30 बजे यह विमान उड़ेगा और 4 बजकर 30 मिनट पर यह विमान हिसार पहुंचेगा। एलायंस कंपनी की ओर से शुरू की जा रही हवाई सेवा के लिए 72 सीटर का विमान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें