फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच: पराली जलाने के 4 नए केस, सात जिलों की हवा खराब श्रेणी में

Sun, 15 Nov 2026 10:31 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
खेत में जलाई जा रही पराली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

प्रदेश के पांच शहर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे हैं। इनमें बहादुरगढ़ 376 एक्यूआई के साथ देश में दूसरे, हिसार और फतेहाबाद 358 के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, गुरुग्राम का पंचगांव 354 के साथ पांचवें और फरीदाबाद 347 के साथ सातवें स्थान पर रहा है। गुरुग्राम 340 के साथ आठवें स्थान पर दर्ज हुआ है। शनिवार को पराली जलाने के 4 नए मामले आए और 7 नई एफआईआर दर्ज होने के साथ दो रेड एंट्री की गईं।

विज्ञापन


प्रदेश में 10 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच रहा। इनमें करनाल 298, धारूहेड़ा 267, यमुनानगर 268, भिवानी 271, कुरुक्षेत्र 267, सिरसा 276, चरखी दादरी 251, रोहतक 248, सोनीपत 221 और पानीपत 210 शामिल हैं। इस तरह सात जिलों के शहरों में हवा खराब श्रेणी में रही है। मानेसर 289, पलवल 165, अंबाला 167, कैथल 179, नरनौल 176 और पंचकूला 121 एक्यूआई पर रहे।

90 एफआईआर, 23 रेड एंट्री
हरियाणा में पराली जलाने पर शनिवार को 7 एफआईआर और 2 रेड एंट्री की गईं। एक दिन पहले कुल 83 एफआईआर थीं और 21 रेड एंट्री थी। अब कुल एफआईआर 90 हो चुकी हैं और 23 रेड एंट्री हो गई हैं। पराली जलाने के कुल 233 मामले आ चुके हैं। पराली जलाने में रोकने में लापरवाही करने वाले 190 नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें