फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में देर रात फायरिंग: पटाखे चलाने पर हुआ विवाद, गोली लगने से एक युवक घायल; छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 02:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

कुछ युवक देर रात तक पटाखे चला रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। जब हैप्पी अपने दोस्तों को घर छोड़ने जा रहा था, तो पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि करीब 10 से 12 युवकों ने एक साथ मिलकर उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में सोमवार रात करीब 11:30 बजे पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान हैप्पी अरोड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन




घायल के परिजनों के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक देर रात तक पटाखे चला रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। परिवार का आरोप है कि इसके बाद जब हैप्पी अपने दोस्तों को घर छोड़ने जा रहा था, तो पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उसका पीछा किया। आरोप है कि करीब 10 से 12 युवकों ने एक साथ मिलकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की भूमिका और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें