फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: किसानों को मिलेगी सब्जियों की उन्नत किस्म की पौध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसानों को सब्जियों की उन्नत किस्म की पाैध मुहैया करवाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा में रबी मौसम की सब्जियों की उन्नत पौध तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार तरबूज, खरबूज, खीरा, शिमला मिर्च और सभी बेल वाली सब्जियों की पाैध तैयार की जा रही है। किसान अपनी फसल का बीज देकर भी इस केंद्र से स्वस्थ पौध तैयार करवा सकते हैं। केंद्र निर्धारित समय में किसानों को स्वस्थ पौध उपलब्ध कराएगा। विभागीय नियमों के अनुसार सब्सिडी भी दी जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी। केंद्र पर 1792 स्क्वायर मीटर का हाईटेक ग्रीन हाउस उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें