हरियाणा के पानीपत नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर गाज गिरी है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कलावत को विभाग की तरफ से तुरंत प्रभाव से किया निलंबित किया गया है। बुधवार शाम को यह आदेश जारी हुए हैं।
हरियाणा के पानीपत नगर निगम के अधिकारी पर गाज गिरी है। पानीपत नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कलावत को निलंबित कर दिया गया है। कलावत को सस्पेंड किए जाने के आदेश बुधवार शाम को जारी हुए हैं। अर्बन लोकल बॉडी डिपार्टमेंट की तरफ से जारी आदेश में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कलावत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के लिए कहा गया है। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उन्हें चंडीगढ़ मुख्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत को गुरुग्राम के एक मामले में निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय चंडीगढ़ अटैच किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एसीएस ने बुधवार को यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि वे इससे पहले गुरुग्राम नगर निगम में थे। यहां उनका एक मामला विचाराधीन था। उन पर इस मामले पर कार्रवाई की गई है।
तीन दिन पहले ही शहर के सौंपे थे काम
निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने तीन दिन पहले चारों एक्सईएन को नए सिरे से कार्य सौंपे थे। एक्सईएन गोपाल कलावत को शहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड और यहां के विकास कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी।