फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ग्रुप सी-डी के 50 हजार पद इसी साल भरेगी सैनी सरकार, मुख्य सचिव ने विभागों से मांगा ब्योरा

Wed, 22 Jan 2025 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा सरकार के संकल्प पत्र में पांच साल में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है। अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के माध्यम से इसी साल 50 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव डाॅ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों का ब्योरा मंगवाया है। 
विज्ञापन


अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभागों से करीब 10 हजार पदों की मांग पहुंच चुकी है। इनमें 5600 सिपाहियों के पद व 750 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं। सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग में होनी हैं।

भाजपा सरकार के संकल्प पत्र में पांच साल में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है। अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है। आयोग के सदस्य भपूेंद्र सिंह का कहना है कि अभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। सभी का डाटा आने पर इसे कंपाइल किया जाएगा। सीईटी होने के बाद पदों की मांग बढ़ने की संभावना है और इसी के बाद उनको विज्ञापित किया जाएगा।

विभागों को हर तिमाही भेजनी होगी मांग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सरकार के सामने मांग रखी है कि तमाम विभाग हर तिमाही आयोग के पास मांग पत्र भेजें, ताकि भर्तियों को लेकर पहले से खाका तैयार किया जा सके। इसी डाटा के आधार पर सीईटी पास अभ्यर्थियों की आगामी परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार किया जाता है।

युवाओं को सीईटी की परीक्षा का इंतजार

प्रदेश के 16 लाख से अधिक युवाओं को सीईटी की परीक्षा का इंतजार है। अभी तक आयोग और सरकार की तरफ से इसकी परीक्षाओं की तिथि तय नहीं की गई है, जिससे युवाओं में रोष भी बढ़ रहा है। सरकार ने दावा किया था कि दिसंबर माह में यह परीक्षा आयोजित कर ली जाएगी, लेकिन अब जनवरी भी बीतने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें