फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पीड़ित परिवार के साथ हर वर्ग खड़ा दिखा, न्याय दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार के पीड़ित परिवार के साथ हर वर्ग साथ खड़ा दिखाई दिया। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की और जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर पहुंचकर हर वर्ग के लोगों ने दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस बीच परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए सभी ने एक ही बात कही, जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक सभी आपके साथ हैं।

जांच में ढिलाई बरतकर सरकार परिवार के साथ कर रही बेइंसाफी : अजय चौटाला

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने वाई पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस गंभीर मामले में निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त से सजा मिले। इसमें चाहे कोई भी कितने बड़े पद पर बैठा क्यों न हो। डाॅ. चौटाला ने आगे कहा कि सरकार ने गिरफ्तारी करने की बात तो दूर अब तक तो आरोपियों के बयान ही दर्ज नहीं करवाए हैं। सरकार जांच में ढिलाई बरतकर पीड़ित परिवार के साथ नाइंसाफी कर रही है।
विज्ञापन


पंजाब की बेटी को न्याय दिलाने आज कैबिनेट बैठक में लेंगे कोई बड़ा निर्णय : अमन अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शोक जताने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आईएएस अमनीत पी कुमार पंजाब की बेटी हैं और हरियाणा की भाजपा सरकार में अन्याय हुआ है। यह बेहद शर्मनाक विषय है कि एक आईपीएस को न्याय पाने के लिए प्राणों का बलिदान करना पड़ा। पत्रकारवार्ता में अमन अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें पंजाब की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को भी अलग-अलग स्थानों पर कैंडल मार्च निकाले गए।

कोई भी दोषी हो उसे सजा मिलकर रहेगी : नवीन जिंदल
कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद नवीन जिंदल आईएएस अमनीत पी कुमार के आवास पर शोक जताते हुए पहुंचे। सांसद ने इस बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि अमनीत पी कुमार और दिवंगत वाई पूरण कुमार को वह 15 से अधिक वर्षों से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। जो भी हुआ वह बेहद दुखद घटना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कह चुके हैं कि कोई भी दोषी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

राहुल गांधी इस घटना से बेहद दुखी, कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ : राजा वडिंग
पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस घटना से राहुल गांधी बेहद दुखी हैं और समूची कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जब सुसाइड नोट में वाई पूरण कुमार ने सब कुछ लिख दिया तो अब कार्रवाई में क्यों देरी हो रही है। यह भी कहा कि देश और हरियाणा में हालात कैसे हैं। जब न्याय पाने के लिए एक आईपीएस को सुसाइड करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ, न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी लड़ाई : अशोक अरोड़ा
कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा शोक जताने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं। जब एक आईपीएस को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है तो आमजन की स्थिति क्या होगी। अशोक अरोड़ा ने कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी और प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन


सरकार किस दबाव में काम रही, पता नहीं : प्रो. संपत सिंह
हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रो. संपत सिंह भी सेक्टर-24 स्थित अमनीत पी कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पता नहीं सरकार किस दबाव में काम रही है। सरकार को इस प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इससे एक संदेश जाए कि सरकार सख्त है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें