फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: महापंचायत में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के बयान पर हंगामा, वाल्मीकि जी को ब्राह्मण बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी तरह मामला शांत कराया गया, समापन के बाद सड़क जाम का माइक से आह्वान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में सेक्टर-20 स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित महापंचायत में पहुंचे कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के एक बयान पर हंगामा हो गया। सैनी ने कहा कि हम वाल्मीकि की पूजा करते हैं वो स्वयं ब्राह्मण थे। सैनी के बयान पर होने वाले तनावपूर्ण माहौल को कमेटी के सदस्यों ने संभाला। इसके बावजूद एक व्यक्ति मंच पर जोर-जोर नारेबाजी करने लगा। बाद में आयोजकों ने सभी से शांत रहने और मर्यादा बनाए रखने की अपील की जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। इसी तरह सभी सदस्यों ने बारी-बारी से संबोधन में अपनी बात रखी और कई सदस्यों ने सरकार और सिस्टम के प्रति गुस्सा दिखाते हुए अपने संबोधन में कई जगह आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें