फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में उद्यमी निवेश को तैयार, मुख्यमंत्री बोले उपलब्ध कराएंगे स्वच्छ वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में देश और दुनिया के उद्यमियों को निवेश के लिए मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में टाई (टीआईई) के ग्लोबल लीडरशिप समिट-2025 में उद्यमियों ने अक्तूबर में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) समिट के आयोजन का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने एआई समिट के लिए हर व्यवस्था का भी भरोसा दिलाया है।
टाई के देश-विदेश से आए 32 चैप्टरों (केंद्रों) के प्रेसीडेंट, वाइस प्रेसीडेंट के अलावा सिंगापुर, इंडोनेशिया, दुबई, कोलंबो से पहुंचे उद्यमियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में दिल्ली के सैकड़ों उद्यमी आने को तैयार हैं, आप भी आएं। सीएम बोले, हरियाणा में निवेश के लिए अनुकूल माहाैल है। सड़कों के बेहतर नेटवर्क को लेकर कहा कि किसी भी कोने से आप तीन घंटे में दिल्ली पहुंच सकते हैं। कटरा से दिल्ली को जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड हरियाणा से होकर गुजर रहा है। इसी ग्रीन फील्ड से जुड़कर एशिया की सबसे बड़ी मंडी गन्नाैर में स्थापित होगी।
विज्ञापन

पंचकूला और गुरुग्राम को एआई हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है। पंचकूला में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए 100 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। गुजरात के फोरेंसिक विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला में खुलेगा। मुख्यमंत्री ने उद्यमिता आयोग गठन से लेकर स्टार्टअप के लिए बुनियादी सुविधाओं तक का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में उद्यमियों से सहयोग मांगा और कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा ने कई सुधार किए हैं। राज्य ने 1100 से अधिक नियम संबंधी अनुपालनों को कम किया है और 230 ऑनलाइन सेवाओं के साथ सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा को आईटी हब के रूप में दुनिया में आगे बढ़ने के लिए सभी का सहयोग चाहिए। माैके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, टाई के ग्लोबल चेयरमैन मुरली बुक्कपटनम, प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा, वाइस प्रेसीडेंट ब्रह्म अलरेजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




10 नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 1000 एकड़ जमीन मिली
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा ने पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। 1.3 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र और 2.1 प्रतिशत जनसंख्या होने के बावजूद हरियाणा राष्ट्रीय जीडीपी में 3.6 प्रतिशत और जीएसटी संग्रह में 7.1 प्रतिशत का योगदान करता है। निवेशकों से कहा कि 10 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 31 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी जिसमें से 1000 एकड़ जमीन के प्रस्ताव आ चुके हैं। महिलाओं की स्टार्टअप में 60 प्रतिशत भागीदारी कराने के साथ ही जल्द ही एमएसएमई के लिए नई पाॅलिसी लाने की भी बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें