फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेयरहाउस डीएम रंधावा आत्महत्या केस: अब परिवार को डराने की कोशिश; घर की बिजली काटी, सुरक्षा की मांग

Sun, 29 Mar 2026 10:15 AM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को डराने की कोशिश की जा रही है। कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर की बिजली तार काट दी। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस भी उनके घर पर मौजूद थी। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले पंजाब वेयरहाउस कारपोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार को अब डराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


इसी के चलते कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर की बिजली की तारें काट दी, ताकि परिवार के मन में दहशत पैदा हो। बिजली की तारें काटने का वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। परिवार ने इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस की ओर से भी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

रंधावा के परिवार के सदस्य वरिंदर पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस अधिकारी उनके घर पर बयान दर्ज करने आए हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली बंद हो गई। पहले उन्हें लगा कि विभाग की ओर से किसी कारण इलाके की बिजली बंद की गई हो सकती है। मगर थोड़ी देर के बाद जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि पूरे इलाके की बिजली सप्लाई आ रही थी जबकि उनके घर की ही बंद थी। तब उन्हें कुछ गड़बड़ी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत इलेक्ट्रिशयन बुलाया, जिसने जांच के दौरान बताया कि मीटर के पास से घर को जाने वाली तारें काटी गई हैं।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई बहाल करवाने के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो देखा कि उसमें अज्ञात युवक उनके घर की बिजली की सप्लाई काट रहे थे। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। 

वरिंदर पाल का कहना है कि यह किसी बिजली विभाग के कर्मचारी का काम नहीं लगता बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ लोग परिवार पर दबाव बनाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार ने सरकार से अपील की कि उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और साथ ही पूरा केस सीबीआई को भेजा जाए ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें