चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दो अगस्त, शनिवार को नव नियुक्त ग्रुप ए और ग्रुप बी के अभ्यर्थियों के लिए इंडक्शन-कम-इंटरेक्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। यह आयोजन सेक्टर-5 स्थित इंद्र धनुष ऑडिटोरियम में होना था। निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचकूला की तरफ से इस आशय का पत्र सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है।