फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी: 300 पदों पर भर्ती, कितनी मिलेगी सैलरी? भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस, ये हैं नियम और शर्तें

Fri, 21 Nov 2025 09:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। दुबई में 300 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
जॉब के लिए एप्लाई करें। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में 300 फूड डिलीवरी राइडर पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से 30 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जालंधरा स्किल डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन के माध्यम से दुबई में नाैकरी करने का माैका मिलेगा। जो अभ्यर्थी 10वीं उत्तीर्ण हैं उन्हें आवेदन का माैका मिलेगा। आवेदन के लिए यह भी अनिवार्यता है कि अंग्रेजी का ज्ञान हो।

विज्ञापन


दुबई में डिलीवरी राइडर पदों के लिए इस क्षेत्र में कार्य करने वालों को वरीयता दी जाएगी। फ्रेशर अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल पुरुष ही कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को नाैकरी मिलने की स्थिति में भारतीय रुपयों के अनुसार प्रतिमाह 72000 से 108000 रुपये वेतन मिलेगा। नाैकरी के लिए दो वर्ष का करार होगा। फूड डिलीवरी राइडर को दोपहर का भोजन, राशन आदि की डिलीवरी का कार्य साैंपा जाएगा। 

आवेदन के लिए प्रमुख शर्तों में यह भी शामिल है कि उनके शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। क्लीन शेव हो, पगड़ी पहनने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस (चिप वाला) हो और बाद में उन्हें यूएई का लाइसेंस लेना होगा। जिन्हें नाैकरी मिलेगी उन्हें गियर वाली बाइक लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा भारतीय पासपोर्ट, दोपहिया वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस, शिक्षा प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस भी देना होगा। रक्त परीक्षण (एचसीवी, एचआईवी, वीडीआरएल), नेत्र परीक्षण (रंग अंधापन), छाती का एक्सरे जिसमें टीबी का पता लगाने के लिए कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें