फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पंचकूला में दर्जनों लोग भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष ने किया स्वागत

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला विधानसभा के रामगढ़ और बरवाला के दर्जनों लोगों को 
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला विधानसभा के रामगढ़ और बरवाला के दर्जनों लोगों को भाजपा में शामिल किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में जिलाध्यक्ष अजय मित्तल की उपस्थिति में बड़ौली ने सभी नए सदस्यों को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए बधाई दी। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों ने भी भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था जताई।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि सभी नए साथी भाजपा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नए साथियों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण से ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा का संकल्प और भी सशक्त होकर आगे बढ़ेगा। प्रदेश के विकास में भाजपा का हर कार्यकर्ता एक स्तंभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें