फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अगले माह शुरू हो सकती है डॉक्टरों की भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में खाली हैं डॉक्टरों के 490 पद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में 490 डॉक्टरों के पदों पर अगले माह से भर्तियां शुरू हो सकती हैं। मुख्यमंत्री से मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन डॉक्टरों के आने से अस्पतालों के खाली पद लगभग भर जाएंगे जिससे सिविल अस्पताल और सीएचसी में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की थी। बैठक के दौरान बताया गया कि राज्य में डॉक्टरों के करीब 490 पद खाली हैं। इस पर सीएम ने इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश देते हुए इसकी मंजूरी भी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि विभाग को इन पदों को भरने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा के सिविल अस्पतालों की इमरजेंसी व सीएचसी में डॉक्टरों के पद खाली हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पताल या दूर दराज स्थित सरकारी अस्पताल में जाना पड़ रहा है। पिछले दिनों 777 पदों की भर्ती निकाली थी। इनमें से कई डॉक्टरों ने ज्वाइन नहीं किया है। इससे कुछ पद खाली रह गए हैं। वहीं डॉक्टरों के कुछ पद पहले से ही खाली थे। ऐसे में सरकार ने इन पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें