फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: आईएफएस तबादला विवाद में वन कर्मचारियों का वेतन अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह में दूसरी बार तबादला करने पर कैट पहुंचे आईएफएस अधिकारी, तीन सर्कल में कंजर्वेटर की नियुक्ति रुकी
विज्ञापन

कंजर्वेटर का पद खाली होने के कारण वेतन जारी करने की अनुमति नहीं दी जा सकी



कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा वन विभाग में आईएफएस के तबादला विवाद के कारण तीन जोन के कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। इनमें नॉर्थ सर्कल अंबाला, वेस्ट सर्कल हिसार और जांच एवं मूल्यांकन कार्यालय करनाल में तैनात द्वितीय श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनका अगस्त माह का वेतन जारी नहीं हुआ है। साथ ही महत्वपूर्ण डाक व अन्य अधिकारिक काम भी लंबित होने लगे हैं। यह पूरा प्रकरण तीनों सर्कल में कंजर्वेटर की तैनाती नहीं होने कारण चल रहा है।

दरअसल 2010 बैच के आईएफएस अधिकारी जतिंदर अहलावत सहित कुल आठ अधिकारियों का पांच मार्च 2025 को तबादला हुआ था। जतिंदर अहलावत को कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट नॉर्थ सर्कल, अंबाला की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद 13 अगस्त 2025 को छह आईएफएस और दो एचएफएफ अधिकारियों के तबादले हुए। इनमें आईएफएस अधिकारी जतिंदर अहलावत का तबादला कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट के तौर पर जांच एवं मूल्यांकन कार्यालय करनाल में कर दिया गया। आईएफएस अहलावत ने पांच माह बाद ही तबादला करने के खिलाफ कैट में याचिका दायर कर दी। इस वजह से नॉर्थ सर्कल अंबाला, वेस्ट सर्कल हिसार और जांच एवं मूल्यांकन कार्यालय करनाल में कंजर्वेटर के पद पर तैनाती रोक दी गई।
विज्ञापन


हिसार, करनाल और अंबाला स्थित दफ्तर में 75 से अधिक द्वितीय श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है। इनमें सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट, क्लर्क, चपरासी, चौकीदार सहित हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए तैनात कर्मचारी शामिल हैं। इन तीनों सर्कल में कंजर्वेटर का पद रिक्त होने से कर्मचारियों के वेतन की मंजूरी नहीं मिली है क्योंकि वेतन की मंजूरी के लिए कंजर्वेटर के हस्ताक्षर के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

इस मामले में आईएफएस जतिंदर अहलावत ने कहा कि पांच माह के अंदर उनका दोबारा तबादला कर दिया गया है। इसके खिलाफ उन्होंने कैट में अपील की है। इस मामले में जल्द ही फैसला भी आने की उम्मीद है, तब सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन



एक-दो दिन में हो जाएगी तैनातीविभाग की तरफ से जल्द ही दोनों सर्कल में अधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। एक-दो दिन में तैनाती भी हो जाएगी और कर्मचारियों की समस्या का हल निकल जाएगा।

विनीत गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें