फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर हवा हुई खराब: आतिशबाजी के बाद हरियाणा में फूटा प्रदूषण का बम, कई शहरों में 300 पार पहुंचा एक्यूआई

Mon, 09 Nov 2026 08:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में दीपावली पर प्रदूषण का बम फूट गया है। कई शहरों की हवा खराब हो गई है। हवा खराब होने से सांसों पर संकट आ गया है। हरियाणा के कई शहरों में एक्यूआई 300 पार पहुंच गया है। रोहतक में 379 तो बहादुरगढ़ में 389 दर्ज किया गया है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
Diwali Pollution - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर हरियाणा में आतिशबाजी और पटाखों का धुआं हवा में घुल गया। प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने से लोगों की सांसों पर संकट गहरा गया। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 389, रोहतक में 379 और भिवानी में 377 दर्ज किया गया। वहीं पंचगांव में 357, सिरसा और चरखी दादरी में 363-363 एक्यूआई रहा।दीपावली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थीl यह सुबह 7.45 बजे तक के आंकड़ें हैंl 

देश के प्रदूषित शहरों की सूची में भी हरियाणा के शहरों की स्थिति चिंताजनक रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा 400 एक्यूआई के साथ देश में सबसे प्रदूषित रहा। मंडी गोबिंदगढ़ और बहादुरगढ़ 389 के स्तर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

300 पार होते ही सांसों पर संकट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार, 301 से 400 तक एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में आता है। इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। 

अस्थमा, हृदय और फेफड़ों के मरीजों पर इसका असर अधिक पड़ता है। वहीं 401 से 500 तक एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है, जिसमें स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।  
विज्ञापन

हरियाणा के शहरों में प्रदूषण का स्तर (AQI)

शहर AQI
बहादुरगढ़ 389
रोहतक 379
भिवानी 377
चरखी दादरी 363
सिरसा 363
पंचगांव (गुरुग्राम) 357
बल्लभगढ़ 345
मानेसर 338
फरीदाबाद 334
गुरुग्राम 316
जींद 314
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें