फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में खींचतान: पूर्व विस अध्यक्ष कुलदीप शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, हुड्डा को लेकर दिया ये बयान

Tue, 25 Aug 2026 07:08 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा 2005 की कांग्रेस  गुलदस्ते की तरह थी जहां अलग-अलग वर्गों के नेताओं को जगह मिलती थी। अब वह गुलदस्ता बिखर गया है।  
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को पार्टी के भीतर चल रही खींचतान पर खुलकर बात की। हालांकि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेकर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया, लेकिन संगठन में सभी नेताओं को राजनीतिक जगह देने की जरूरत बताते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हुड्डा उनसे उम्र में 12 साल बड़े हैं और पार्टी में उनका अपना स्थान है। उन्होंने यहां तक कहा, “मैं तो भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाना चाहता था और उन्हें वोट भी देता था। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। 2005 की कांग्रेस को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब पार्टी गुलदस्ते की तरह थी और अलग-अलग वर्गों के नेताओं को जगह मिलती थी। अब वह गुलदस्ता बिखर गया है और उसे दोबारा जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की कई बैठकों में उन्हें बोलने नहीं दिया गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

एचकेआरएन को लेकर उन्होंने सरकार पर भी हमला बोला और इसे खर्ची-पर्ची का निगम बताया। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को इसके जरिए लगाया गया, उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसे लाभ क्यों नहीं दिए जा रहे। पार्टी के भीतर अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी पर शर्मा ने कहा कि एक नेता माफी मांग चुका है, फिर भी 8-10 लोग लगातार उन पर कटाक्ष कर रहे हैं। जातीय टिप्पणियों को उन्होंने गलत बताया और कहा कि ऐसी भाषा भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक हथियार देती है। 

राज्यसभा चुनाव में नौ वोटों के खिसकने का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि पांच का पता चल गया, लेकिन बाकी चार कौन थे? शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने नहीं जा रहे और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को भी राजनीति में अपनी मेहनत से जगह बनानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें