फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: दिव्यांगजनों को बिना सामान्य लाइन में लगे राशन मिल सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में आई शिकायत के बाद जारी हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महावीर जैन सभा द्वारा गुरुग्राम जिले में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस समिति हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शिविर के दौरान दिव्यांगजन सतीश ने बताया कि सरकारी राशन लेने में उन्हें भारी भीड़ के कारण काफी परेशानी होती है। उचित मूल्य की दुकानों पर दिव्यांगजनों के लिए अलग पंक्ति का प्रावधान नहीं होने से उन्हें 2 से 3 घंटे तक लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है जो उनके लिए अत्यंत कष्टदायक है। इस पर मिगलानी ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव से बात कर अलग व्यवस्था की सिफारिश की। सरकार ने आदेश जारी कर सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांगजनों को बिना सामान्य कतार में लगाए प्राथमिकता से राशन दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें