फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन

Wed, 15 Jul 2026 08:21 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा के कुशासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी को अपने भविष्य को लेकर चिंता हो रही है
विज्ञापन
सोनम वांगचुक को समर्थन देने जाएंगे दिग्विजय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ अनशन को लेकर जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला उतर आए हैं। दिग्विजय चौटाला 17 जुलाई को सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को ताकत देंगे। 
विज्ञापन


शिक्षा के प्रति और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित सोनम वांगचुक लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी को लेकर जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर इस प्रदर्शन और धरने को अपना समर्थन दिया है। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा के कुशासन में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी को अपने भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि आज हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि शिक्षा और पेपर लीक परीक्षाओं को लेकर अनशन पर बैठे देश के क्रांतिकारी सोनम वांगचुक को समर्थन करना चाहिए ताकि हम सब इस लड़ाई को मजबूती से लड़कर युवा हकों और शिक्षा, परीक्षाओं को सुरक्षित कर सके। 
विज्ञापन


दिग्विजय ने सोनम वांगचुक की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक जैसे क्रांतिकारी विचारों के लोग पिछे हटने वालों में से नहीं होते। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि सोनम वांगचुक देश की शिक्षा को लेकर चिंतित हैं और तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है और हम सब उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें