फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी नहीं सुधरा सरल पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से मैंटेनेंस ही चल रही, सीईटी आवेदन के लिए बचे केवल सात दिन, कब बनेंगे प्रमाण पत्र
विज्ञापन






आवेदक बोले, पोर्टल की गति बेहद धीमी होने के कारण झेलनी पड़ रही हजारों युवाओं को दिक्कत









चंडीगढ़। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी तीन दिन से मैंटेनेंस की बात कह रहा राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) सरल पोर्टल को दुरुस्त नहीं कर पाया है और हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। जिस सरल पोर्टल के माध्यम से आयु, जाति, आवासीय पते इत्यादि के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं, वह पोर्टल ही या तो बंद पड़ा होता है या बेहद धीमा चल रहा है। इन दिनों कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए हजारों युवा आवेदन कर रहे हैं। आवेदन के साथ लगने वाले प्रमाण पत्र सरल पोर्टल न चलने से नहीं मिल पा रहे। जिन्होंने सरल पोर्टल पर अप्लाई कर दिया है, उन्हें भी प्रमाण पत्र जल्दी नहीं मिल रहे।





इसके अलावा कॉलेजों में दाखिले, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले भी अनेक युवा हैं। सीईटी के लिए तो आवेदन करने की आखिरी तारीख भी 12 जून है। इसलिए युवाओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। आवेदकों को सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन के दाैरान होने वाली परेशानियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लिया था। मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए थे कि किसी भी आवेदक को प्रमाण पत्र पाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का कहना है कि सरल पोर्टल अभी भी गति के साथ काम नहीं कर रहा है, ऐसे में चंद मिनट में होने वाले आवेदन के लिए कई-कई घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। हिसार के आवेदक चंद्रप्रकाश ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बीसी श्रेणी के प्रमाणपत्र को लेकर आ रही है। वहीं, रोहतक के सीएससी (काॅमन सर्विस सेंटर) संचालक शक्ति सिंह का कहना है कि सरल पोर्टल चल रहा है, लेकिन बेहद धीमी गति से काम होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




एनआईसी दिख रहा लाचार



एनआईसी के अधिकारियों ने पहले कहा था कि दो दिन मैंटेनेंस के चलते पोर्टल धीमा चला, हालांकि तब पोर्टल लगभग बंद ही रहा। मंगलवार से पोर्टल दुरुस्त होने की बात उन्होंने कही लेकिन बुधवार को भी यही हाल रहा। एनआईसी के निदेशक सतपाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को पोर्टल पर बेहतर काम हुआ लेकिन बुधवार की देर रात को फिर दो बजे से वीरवार सुबह छह बजे तक पोर्टल मैंटेनेंस के लिए बंद कर दिया गया। अब निदेशक ने उम्मीद जताई है कि वीरवार से पूरी तरह राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन








सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही : सैलजा



चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने पोर्टल के संचालन को लेकर तकनीकी खामियों पर सरकार को घेरा है। सैलजा ने बयान जारी करके आरोप लगाए कि सरकार जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है। प्रत्येक कार्य के लिए पोर्टल की अनिवार्यता है, लेकिन सरकार पोर्टल पर ही ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में युवा नाैकरियों के लिए न आवेदन कर पा रहे हैं और न ही प्रमाणपत्र बनवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें