फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधायक अरोड़ा के साथ हुई हाथापाई मामले की जांच करेगी विशेषाधिकार समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर को दी थी शिकायत, स्पीकर ने समिति को भेजा मामला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा का मामला विधानसभा में पहुंच गया है। पिछले दिनों अरोड़ा के साथ थानेसर नगर परिषद में हाथापाई और गाली-गलौल हुई थी। अब इस मामले की जांच विधानसभा की विशेषाधिकार समिति करेगी।
मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस सिलसिले में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और अरोड़ा के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। इस दौरान अरोड़ा ने कहा था कि यदि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे। अब इस पूरे मामले की जांच भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में गठित विशेषाधिकार समिति करेगी। विशेषाधिकार समिति में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन, रामकरण और सरदार जरनैल सिंह, भाजपा विधायक ओमप्रकाश यादव, तेजपाल तंवर, प्रमोद कुमार विज और रणधीर पनिहार, इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला व निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरोड़ा ने स्पीकर को दी शिकायत में जानकारी दी है कि नगर परिषद की बैठक में शहरी निकाय विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे लोग शामिल हुए, जो नियमों के अनुसार बैठक में भागीदारी करने के पात्र नहीं हैं। इनमें एक पूर्व पार्षद व पार्षद का पति शामिल है, जिसने उनके साथ हाथापाई की। अशोक अरोड़ा ने कहा कि जांच के दौरान यदि उनकी कोई गलती पाई जाए तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए। वरना विपक्षी विधायकों का स्पीकर से विश्वास उठ जाएगा। विशेषाधिकार समिति अब आरोपियों को तलब कर आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें