फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जून में शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति हरियाणा ने अरसे से लंबित शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर सरकार से जल्द नई ट्रांसफर पॉलिसी जारी करने की मांग की है। समिति के राज्य प्रधान कृष्ण कुमार निर्माण और राज्य प्रेस प्रवक्ता ऋषिराज नरवाल ने कहा कि जून माह में स्कूलों में अवकाश रहता है इसलिए विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित किए बिना तबादले करने का यही सबसे बेहतर समय है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस समय ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो पिछले वर्ष की तरह हजारों शिक्षक फिर तबादलों से वंचित रह जाएंगे। समिति ने कहा कि नई नीति लागू होने से महिला, दिव्यांग और गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी। दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को भी न्याय मिल सकेगा। समिति ने सरकार से जून में ही तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें