फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: जंतर-मंतर पर गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले एक बार फिर जोर-शोर से गूंजी। इसमें देशभर के हजारों कर्मचारियों ने हुंकार भरी। अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में ओपीएस बहाली की मांग की गई। देश के कोने-कोने से आए कर्मचारी हाथों में तिरंगा झंडा, बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे थे। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी रही।
विज्ञापन


धारीवाल ने दो टूक कहा कि कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि संघर्ष का ही परिणाम है कि राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे चार राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुई है। देश के लगभग 97 फीसदी कर्मचारियों ने अब तक यूपीएस का फॉर्म नहीं भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें