फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: यूएचबीवीएन के एएलएम और एसए कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने नए नियुक्त सहायक लाइनमैन (एएलएम) और कार्यालय सहयोगी (एसए) कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके तहत यूएचबीवीएन में तैनात 2,270 कर्मचारियों का भर्ती के बाद रुका हुआ इंक्रीमेंट लगेगा।
साल 2023 में एचवीपीएन में 400, डीएचबीवीएन में 830 और यूएचबीवीएन में 2270 एएलएम और एसए की नई नियुक्तियां हुई थीं। इसके बाद एचवीपीएन और डीएचबीवीएन के कर्मचारियों का तीन फीसदी इंक्रीमेंट लग गया था जबकि पांच हजार दिव्यांग कर्मचारियों की ओर से हाईकोर्ट में केस करने के कारण यूएचबीवीएन के नए कर्मचारियों के इंक्रीमेंट पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन

अब एक जुलाई 2025 से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों का वेतनमान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों के समान हो जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला स्थित निगम मुख्यालय में प्रशासनिक अभियंता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। निगम ने सभी संबंधित कार्यकारी अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि इस निर्णय को तुरंत लागू किया जाए और पात्र कर्मचारियों को उनकी नियमित वेतन वृद्धि समय पर प्रदान की जाए। इस आदेश की प्रतिलिपि निगम के उच्च अधिकारियों और वित्त शाखा को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें