फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: शिक्षण संस्थानों तक बेहतर सड़क संपर्क व यातायात सुरक्षा पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा में शिक्षा के बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क और शैक्षणिक संस्थानों तक सुरक्षित आवागमन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


मंत्री ढांडा ने कहा कि देशभर में सड़क और राजमार्ग ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है जिसका लाभ हरियाणा को भी मिला है। राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे नेटवर्क से विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों का सफर अधिक सुगम और सुरक्षित हुआ है। बैठक में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास यातायात सुरक्षा उपाय मजबूत करने पर भी मंथन हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें