दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। आठ फरवरी को परिणाम आएंगे। हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत कई मंत्री दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच जनवरी को उन कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है जो हरियाणा में कार्यरत हैं। दिल्ली विधानसभा 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की तरफ से सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड और निगम आदि में कार्यरत उन कर्मचारियों को, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, के लिए सवेतन अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश (सवेतन) की अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की गई है।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत भी धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश के हकदार हैं।