चंडीगढ़। प्रदेश के 7 निकायों में चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। नगर निगम अंबाला, पंचकूला व सोनीपत के मेयर पदों के आरक्षण के लिए रोटेशन को लेकर एक दिसंबर को ड्राॅ होगा। धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं में परिसीमन का ड्राफ्ट तैयार हो गया है।
पंचकूला, अंबाला और सोनीपत के मेयर पदों के लिए आरक्षण को लेकर रोटेशन व ड्राॅ ऑफ लाॅट शहरी निकाय विभाग के महानिदेशक कार्यालय पंचकूला में होगा। इसके लिए एक दिसंबर को निदेशालय में बैठक होगी। पत्र भेजकर कमेटी में शामिल मंडलायुक्तों व निगम आयुक्तों को बैठक में बुलाया गया है। ब्यूरो