24 मार्च को होने वाली परीक्षाएं
इसी तरह एसीज, इएसीज और इएसीज के पद के उम्मीदवारों के लिए क्रिमिनल लॉ का तीसरा पेपर (जेल सहित) और तहसीलदारों के लिए क्रिमिनल लॉ का तीसरा पेपर (जेलों को छोड़कर), जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (बिना परिशिष्ट के पंजाब जेल मैनुअल) और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप (बजट एंड अकाउंट्स) पेपर 24 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। इसी दिन असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्ज (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए राजस्व कानून का पहला पेपर, जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (पंजाब जेल मैन्यूअल वीद अपेन्डीसाईज एंड अदर मैटर्स) पेपर, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए मैन्यूअल ऑफ ऑर्डरस, लेखा और कार्यालय प्रक्रिया और चुनाव विभाग के लिए (सहायक या चुनाव कानूनगो के लिए) चुनाव कानून का पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।
25 मार्च को होंगे ये परीक्षाएं
असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए लोकल फंड्स पेपर, जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (क्रिमिनल लॉ) पेपर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए ग्रुप (वैधानिक अधिनियम व नियम) पेपर और चुनाव विभाग के लिए (सहायक या चुनाव कानूनगो के लिए) प्रषासकीय/अकाउंट्स नियम पेपर 25 मार्च सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्ज (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों व तहसीलदारों के लिए राजस्व कानून का दूसरा पेपर, जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (वित्तीय नियम) पेपर, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए मेंटेनेंस ऑफ टी एंड पी अर्थ मुविंग एंड रोड मेकिंग मशीनरी पेपर और चुनाव विभाग के लिए जेएसएस/एसटी, क्लर्क या मुहरिर के लिए चुनाव कानून पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।
एसीज व इएसीज पद के उम्मीदवारों के पेपर
असिस्टेंट कमिश्नर्स (एसीज), एक्स्ट्रा असिस्टेंट कमिश्नर्स (इएसीज) और इएसीज के पद के उम्मीदवारों के लिए भाषा (हिंदी) पेपर और तहसीलदारों के लिए पटवारीज (मेन्सुरेशन) पेपर और जेल विभाग के लिए सब्जेक्ट (भाषा हिंदी) पेपर 26 मार्च सुबह 10 से दोपहर 1.00 बजे तक होगा। दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक तहसीलदारों के लिए उर्दू पेपर और कृषि विभाग/बागवानी विभाग के लिए अकाउंट्स, पंचायती राज विभाग (इंजीनियरिंग ग्रुप्स) के एसडीओज के लिए एस्टीमेटिंग पेपर 26 मार्च को होगा।
आबकारी एवं कराधान विभाग
आबकारी एवं कराधान विभाग के लिए सब्जेक्ट (लॉ ऑफ क्राइमस) पेपर 19 मार्च सुबह 10.00 बजे से 1.00 बजे तक। सब्जेक्ट (आबकारी कानून) पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा। आबकारी एवं काराधान विभाग का सब्जेक्ट (अलाईड टैक्सिज) पेपर 20 मार्च सुबह 10.00 से 1.00 बजे तक और सब्जेक्ट (बिक्री कर कानून) पेपर दोपहर 2.00 से 5.00 बजे तक होगा। आबकारी एवं काराधान विभाग का सब्जेक्ट (बुक किपिंग) पेपर 21 मार्च सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक और सब्जेक्ट (कंप्यूटर ऑपरेशन) का पेपर दोपहर 2.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।