चंडीगढ़। कोरोना के मामले बढ़ने पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं अस्पतालों को आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति, आवश्यक एंटीबायोटिक्स, पीपीई किट, एन-95 मास्क और आवश्यक परीक्षण आपूर्ति सहित पर्याप्त बेड के साथ तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए कोविड-19 के संकेतों, लक्षणों, प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने के लिए आईएमए के साथ बैठकें बुलाई जा रही हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की। ब्यूरो