फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आउटसोर्सिंग और एचकेआरएन कर्मियों का अनुबंध दो माह बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में तैनात कर्मचारियों की सेवाएं अब 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट-2 के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की अनुबंध अवधि दो माह के लिए बढ़ा दी है। अब इन कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगी। यह विस्तार 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र के अनुसार स्वीकृत पदों के विरुद्ध आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट-2 के तहत नियुक्त कर्मचारियों की अनुबंध अवधि पहले 31 अक्तूबर 2026 तक बढ़ाई गई थी। अब सरकार ने मामले पर पुनर्विचार करते हुए इसे आगामी दो माह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों एवं निगमों में तैनात कर्मचारियों की अनुबंध अवधि भी दो माह के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार एचकेआरएन की निर्धारित शर्तों के अनुसार ही होगा। इस संबंध में मानव संसाधन विभाग द्वारा सभी संबंधित विभागों, बोर्डों एवं निगमों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें