फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: तय समय पर काम न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि जो ठेकेदार प्रोजेक्टों को समय पर पूरा नहीं करते उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे ठेकेदार जो निर्धारित समय से एक वर्ष या उससे अधिक की देरी करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी परियोजनाओं में ढिलाई बरतने वाले कार्यकारी अभियंता और अधीक्षण अभियंता के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री श्रुति चौधरी शुक्रवार को सिविल सचिवालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करें, नियमित ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करें और सुनिश्चित करें कि हर कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो।
उन्होंने कहा कि वह खुद कार्यों की प्रगति की निगरानी करेंगी। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को साफ चेतावनी दी कि काम में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। सभी की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यभर में चल रहे ड्रेनों की मरम्मत और सुधार कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और इनमें उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता से चिह्नित किया जाए और वहां बेहतर पाइपलाइन बिछाई जाए। जल निकासी प्रणाली को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें