फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस एआई आधारित जांचतंत्र को मजबूत कर रही : सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

भारत एआई इंपैक्ट समिट 2026 में डीजीपी ने सॉवरेन एआई पर रखे विचार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण और एआई आधारित जांच तंत्र को मजबूत कर रही है। सिंघल नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सॉवरेन एआई विषय पर संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा केपीएमजी इंडिया के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि इंटरनेट और मोबाइल क्रांति के बाद एआई एक परिवर्तनकारी तकनीक के रूप में उभरा है जो शासन और सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एआई का विकास स्वदेशी और सुरक्षित आधार पर नहीं हुआ तो राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने एआई के पांच स्तर ऊर्जा, चिप्स, अवसंरचना, मॉडल और एप्लीकेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें पूर्ण तकनीकी आत्मनिर्भरता आवश्यक है। सिंघल ने एआई के दुरुपयोग से डाटा चोरी, डीपफेक और साइबर हमलों जैसे खतरों पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें