-हर जिले में होगा विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे ज्ञापन दीपेंद्र-राव नरेंद्र करेंगे नेतृत्व
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। ''वोट चोर-गद्दी छोड़'' नाम से यह अभियान 12 नवंबर यानी बुधवार को करनाल से शुरू होगा। पहला विरोध प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-12 पेट्रोल पंप (पाठक हॉस्पिटल के पास) स्थित पार्किंग स्थल में होगा। कांग्रेस का यह राज्यव्यापी आंदोलन 12 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि प्रदेशभर में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। सभी जिलों से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य प्रभारी प्रफुल्ल गुड़थे और पूर्व सांसद राज बब्बर मंच पर मौजूद रहेंगे। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी इस जन आंदोलन की अगुवाई करेंगे।
राव नरेंद्र ने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे अधिक संख्या में करनाल पहुंचें और जनता की आवाज बुलंद करें। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्थानीय उपायुक्तों के माध्यम से सौंपा जाएगा। हर जिले से प्रदर्शन की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी जिसे संकलित कर एआईसीसी को सौंपा जाएगा। हर जिले में कांग्रेस ने एक कमेटी गठित की है, जिसका नेतृत्व सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री या पूर्व सीपीएस करेंगे।
कांग्रेस ने गठित कीं जिला कमेटियां (चेयरमैन)
पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला - सांसद वरुण मुलाना
भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ - पूर्व सीपीएस राव दान सिंह
फतेहाबाद, सिरसा - सांसद कुमारी सैलजा
फरीदाबाद, पलवल - पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह
गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह - पूर्व सांसद राज बब्बर
झज्जर, रोहतक - सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
जींद, सोनीपत - सांसद सतपाल ब्रह्मचारी
कैथल - रामचरन गुर्जर (को-चेयरमैन)
करनाल, पानीपत - दिव्यांशु बुद्धिराजा
कुरुक्षेत्र - पूर्व विधायक मेवा सिंह
हिसार - सांसद जयप्रकाश
किस जिले की कमेटी में चेयरमैन सहित कितने सदस्य
अंबाला में 17, भिवानी 12, चरखीदादरी 17, फरीदाबाद 15, फतेहाबाद 12, गुरुग्राम 15, हिसार 22, झज्जर 13, जींद 18, कैथल 14, करनाल 20, कुरुक्षेत्र 11, महेंद्रगढ़ 11, नूंह 12, पलवल 11, पंचकूला 11, पानीपत 12, रेवाड़ी 14, रोहतक 16, सिरसा 12, सोनीपत 18 और यमुनानगर की कमेटी में 20 सदस्य हैं।
विरोध प्रदर्शनों का कार्यक्रम
तारीख जिला
12 नवंबर करनाल
13 नवंबर अंबाला
15 नवंबर फरीदाबाद
17 नवंबर चरखीदादरी
18 नवंबर हिसार, पलवल
19 नवंबर कैथल
20 नवंबर सिरसा
21 नवंबर रेवाड़ी
22 नवंबर पंचकूला
24 नवंबर जींद
26 नवंबर महेंद्रगढ़
27 नवंबर सोनीपत
28 नवंबर यमुनानगर
29 नवंबर रोहतक
30 नवंबर नूंह
03 दिसंबर भिवानी
04 दिसंबर फतेहाबाद
06 दिसंबर झज्जर, पानीपत
07 दिसंबर कुरुक्षेत्र
10 दिसंबर गुरुग्राम