फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: छात्रों व बेरोजगारों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में रोहतक होगा अभियान का प्रमुख केंद्र, निशित कटारिया को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस देशभर में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने इस अभियान का नाम छात्रों की गूंज रखा है। यह अभियान 28 राज्यों के 28 प्रमुख शहरों में करीब 40 दिनों तक चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राजस्थान के कोटा से कर चुके हैं। हरियाणा में इस अभियान का मुख्य केंद्र रोहतक होगा। यहां इसकी कमान हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस के अनुसार अभियान के दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों में जाकर छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों से संवाद करेंगे। उन्हें शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करने के साथ उनके अधिकारों के लिए एकजुट किया जाएगा। अभियान की प्रगति की रिपोर्ट लगातार प्रियंका गांधी को भेजी जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश के 28 राज्यों में से केवल चार राज्यों में युवा कांग्रेस के नेताओं को इस अभियान की जिम्मेदारी दी गई है जिनमें हरियाणा भी शामिल है। चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा और युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि पार्टी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उनका आरोप है कि सरकार परीक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष बनाने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें