हरियाणा कांग्रेस ने यमुनानगर के दो नेताओं के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। बीते दो मार्च को प्रदेश अध्यक्ष ने यमुनानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और अनिल गोयल को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। कांग्रेस के दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप था।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और पार्टी प्रभारी ने मामले पर दोबारा विचार कर कार्यालय आदेश को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाता है। पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मा ने दावा किया था कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और उन्होंने पार्टी विरोधी किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया है।