फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश फोगाट ने जताया सरकार का आभार: पुरस्कार राशि से होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी की स्थापना

Sat, 12 Apr 2025 08:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति के अनुसार कांग्रेस विधायक व ओलंपियन विनेश फोगाट को चार करोड़ रुपये कैश और एक आवासीय भूखंड देगी।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फौगाट ने ओलंपिक मेडल सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली यह पुरस्कार राशि केवल एक इनाम नहीं है, यह एक अवसर है, एक जरिया है उस सपने को साकार करने का, जो मैं सालों से देखती आ रही हूं। 
विज्ञापन


इस पुरस्कार राशि का उपयोग अंतरराष्ट्रीय लेवल की खेल अकादमी की स्थापना में किया जाएगा, जहां युवा खिलाड़ी बेहतरीन संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। एक ऐसी अकादमी जहां युवा खिलाड़ी न सिर्फ संसाधनों की कमी से मुक्त हों, बल्कि उन्हें वो सम्मान और प्रेरणा भी मिले जो हर मेहनती खिलाड़ी का अधिकार है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विनेश के सामने कैश अवार्ड, आवासीय भूखंड व सरकारी नौकरी का विकल्प रखा था। विधायक होने के नाते वह सरकारी नौकरी नहीं चुन सकती थीं। इसलिए उन्होंने बाकी दोनों विकल्पों को चुना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें