फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के मिशन पर कांग्रेस, ब्लॉक स्तर से शुरू होगी संगठन सशक्तिकरण की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर अभियान में जोर लगाएंगे नेता
विज्ञापन


आज कांग्रेस की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कमेटी की पहली बैठक होगी


चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अब संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं और पार्टी में नए लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाए। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में नेता अभियान में जोर लगाएंगे।
रविवार को चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित दफ्तर में कांग्रेस की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कमेटी की पहली बैठक होगी। इसके बाद तीन नवंबर की सुबह सभी जिलाध्यक्षों और दोपहर की बैठक बुलाई गई है। इसमें नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। ब्लॉक स्तर पर संगठन की मजबूती से ही प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें और मजबूत होंगी। जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में अब ब्लॉक पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि हर क्षेत्र में संगठन की पहुंच और प्रभाव बढ़ सके।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पार्टी घर-घर कांग्रेस, हर दिल में कांग्रेस अभियान चलाने की तैयारी में है जिसके तहत युवा, महिला और किसान संगठनों से भी नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा। कांग्रेस का असली बल जमीनी कार्यकर्ता हैं और ब्लॉक स्तर की मजबूती से ही प्रदेश में संगठनात्मक स्थिरता लाई जा सकती है।

इस अभियान के दौरान भाजपा सरकार की नीतियों और खामियों को उजागर करते हुए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की तुलना जनता के सामने रखी जाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस का फोकस सिर्फ संगठन को जीवंत बनाने पर नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों पर वैकल्पिक नेतृत्व प्रस्तुत करने पर है। पार्टी का मानना है कि नियमित बैठकों, जवाबदेही और जमीनी सक्रियता से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस का जनाधार और सशक्त होगा।
विज्ञापन



आज तय होगा कि पुराने या नए बयानों पर कमेटी लेगी एक्शन
कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने बताया कि रविवार को बैठक में कमेटी के सदस्यों की बातचीत होगी। इस दौरान फैसला लिया जाएगा कि कमेटी गठन से पहले नेताओं के बयानों पर एक्शन रिपोर्ट तैयार की जाए या नए सिरे से शुरुआत की जाए। दरअसल, चर्चा है कि पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा एक साक्षात्कार में भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें