फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हत्या: कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने सरकार को घेरा, कहा-हरियाणा में अपराध का शासन; सीएम को चिंता नहीं

Thu, 26 Nov 2026 12:21 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के रोहतक स्थित खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा पर अंधाधुंध फायरिंग कर चार लोगों की हत्या कर दी गई। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम सैनी पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के खरावड़ में पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर स्थित मिलन ढाबे पर बुधवार देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार युवकों की हत्या के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा कि हरियाणा में अब अपराध का शासन है और गैंग प्रदेश चला रहे हैं, जबकि सरकार गायब है।

विज्ञापन


सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिरौती, ताबड़तोड़ गोलियां और अपहरण अब हरियाणा की रोजमर्रा की जिंदगी बन गए हैं। खरावड़ में पुलिस चौकी के इतने नजदीक चार युवकों की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुटकुलों और पंजाब भ्रमण से फुर्सत मिले तो हरियाणा के लोगों की जिंदगी और सुरक्षा की भी चिंता करें।
विज्ञापन


संविधान दिवस पर सरकार से पूछे सवाल 
राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय व बराबरी का अधिकार मिल रहा है? क्या महिलाओं को समान भागीदारी, युवाओं को रोजगार और मजदूरों को सम्मानजनक काम मिल रहा है? क्या व्यापारी बिना डर के कारोबार कर सकता है? उन्होंने कहा कि संविधान तभी सार्थक है, जब सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह हो और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे। लोगों से सत्ता को संविधान के अनुरूप चलाने और हुक्मरानों से जवाबदेही मांगने का संकल्प लेने की अपील की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें