फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: मतदाता सूची की निगरानी के लिए कांग्रेस ने की कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रभावी निगरानी के लिए राज्यस्तरीय क्रिया एवं निगरानी समिति का गठन किया है। समिति में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, सह प्रभारी प्रफुल्ल गुडथे, विधायक बीबी बतरा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी रामकिशन गुर्जर और अधिवक्ता रणधीर राणा को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी, त्रुटि या अनियमितता की गहन जांच की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची को शुद्ध बनाना जरूरी है लेकिन यदि प्रक्रिया में पक्षपात हुआ तो कांग्रेस उसका कड़ा विरोध करेगी। समिति राज्य से लेकर जिला और बूथ स्तर तक निगरानी रखेगी। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें