फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीईटी का पोर्टल खुलते ही शिकायतें शुरू, पोर्टल पर नहीं आए ओटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आयोग ने सुबह 10.30 बजे कहा-ईमेल पर ओटीपी स्पैम फोल्डर में जा रहे, तकनीकी खामी दूर कराई
विज्ञापन

- आवेदक बोले- ओटीपी की समस्या शाम को भी रही, सरल पोर्टल भी हुआ डाउन, दोहरी परेशानी बनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खुलते ही परेशानियां भी शुरू हो गईं। बुधवार रात 11.59 बजे पोर्टल तो खुल गया, लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदकों की ईमेल आईडी पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं आए। ऐसे में परेशान आवेदकों ने आयोग को शिकायतें भेजना शुरू किया। आयोग ने दावा किया कि तकनीकी खामी को दूर करा दिया है, लेकिन कुछ आवेदकों ने वीरवार शाम को भी ओटीपी को लेकर दिक्कत बताई।
वीरवार सुबह 10.30 बजे आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने तकनीकी खामियों को दूर कराने की बात कही और आवेदकों को यह भी सुझाव दिया कि आवेदक अपने ईमेल के स्पैम फोल्डर में ओटीपी को आवश्यक रूप से देखें, क्योंकि ओटीपी स्पैम फोल्डर में भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदक 12 जून रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के बाद आयोग प्रश्नपत्रों के जवाब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की आपत्ति नियत समय में दर्ज करानी होगी। प्रति आपत्ति(वापसी योग्य नहीं) 250 रुपये खर्च करने होंगे। अब तक पोर्टल पर 4,32,276 लोगों ने विजिट किया है।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों के आवेदक नहीं उठा सकेंगे आरक्षण का लाभ
बाहरी राज्यों के आवेदक आवेदन करते हैं तो उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। आयोग ने 2018 में ही नियम तय कर दिया था कि बाहरी राज्यों के आवेदक किसी भी श्रेणी के हों, वह सामान्य वर्ग में ही माने जाएंगे।
दोहरी परेशानी : सरल पोर्टल का संचालन नहीं, पीपीपी पर भी देरी से आ रहे ओटीपी
सीईटी के लिए आवेदन शुरू होने के साथ ही दोहरी समस्या खड़ी हो गई है। सरल पोर्टल का संचालन नहीं हो रहा। ऐसे में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर), जाति-आय, रिहायशी प्रमाण-पत्र के नए आवेदन को लेकर परेशानी हो रही है। आधार कार्ड अपडेट कराने या बनवाने के ओटीपी भी देरी से आ रहे हैं। सीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता है, इसलिए प्रदेशभर में आवेदक परेशान हैं।

पंजीकरण को लेकर कोई समस्या है तो तीन माध्यमों से दें शिकायत
-सोशल मीडिया पर कमेंट के माध्यम से। इसके लिए शिकायत करने वाले आवेदकों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर देने होंगे, जिससे आयोग की टीम आसानी से संपर्क कर सके।
-गूगल फॉर्म के माध्यम से भी पंजीकरण के दाैरान आने वाली समस्याओं से आयोग को अवगत करा सकते हैं। इसके लिए आयोग ने गूगल फॉर्म लिंक : https://forms.gle/GFjq9bgjiGzvPuoK7 जारी किया है।
-हेल्प लाइन नंबर 9063493990 के माध्यम से भी शिकायतें दी जा सकती है। हेल्प लाइन नंबर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही बात हो सकती है। आवेदकों का कहना है कि 24 घंटे संचालन होना चाहिए।

आपत्तियों के समाधान के लिए गठित होगी कमेटी
परीक्षा के बाद सवालों के जवाबों पर आने वाली आपत्तियों से निपटने के लिए आयोग एक कमेटी का गठन कर सकता है। मुख्य परीक्षक या कमेटी की अनुशंसा के आधार पर आयोग का निर्णय ही अंतिम होगा और इस संबंध में आवेदक कोई पत्राचार नहीं कर सकेंगे।
आयोग ने एक अभ्यर्थी के सुझाव को किया स्वीकार
दूसरी ओर, तुषार नाम के एक अभ्यर्थी ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र के फाॅर्मेट को वैध माने जाने का सुझाव दिया। आयोग के चेयरमैन का कहना है कि इस सुझाव का संज्ञान लिया है। ऐसे में अभ्यर्थी पूर्व में चल रहे फॉर्मेट या दिए गए फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। आयोग ने यह भी जवाब दिया है कि प्रमाण पत्र की जारी तिथि सीईटी नोटिफिकेशन में दी गई तिथियों के अनुसार ही मान्य होगी।
वर्जन
सीईटी-2025 के लिए पंजीकरण पोर्टल बुधवार की रात 11.59 बजे खुलते ही अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में आवेदन भी हुए हैं।
विज्ञापन

हिम्मत सिंह, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग।
आज और कल बंद रहेगा सरल पोर्टल

भिवानी। प्रदेशभर में अंत्योदय सरल पोर्टल दो दिन 30 और 31 मई को बंद रहेगा। प्रदेश सरकार ने अपडेट करने के लिए पोर्टल को बंद किया है। ऐसे में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोग दो दिन तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे। विभाग की ओर से पोर्टल बंद होने की जानकारी पोर्टल पर भी शेयर की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें