फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : प्लेटलेट्स अलग करने वाली 19 मशीनों की खरीद को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चस्तरीय क्रय समिति की बैठक में 50 करोड़ रुपये की दवाओं और उपकरणों की खरीद को दी स्वीकृति
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 50 करोड़ रुपये की दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें 19 एफेरेसिस मशीनें भी शामिल हैं। यह मशीनें डेंगू मरीजों के इलाज में रक्त से प्लेटलेट्स को अलग करने में इस्तेमाल की जाती हैं।
इन मशीनों की खरीद में करीब 10.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे डेंगू मरीजों को अब सरकारी अस्पताल में ही प्लेटलेट्स मिल जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने इन मशीनों की खरीद को मंजूरी वीरवार को पंचकूला में उच्चस्तरीय क्रय समिति की बैठक में दी।
विज्ञापन

बैठक में थैलेसीमिया रोगियों के लिए ल्यूको रिडक्शन फिल्टर के लिए 1.9 करोड़ रुपये की निविदा को मंजूरी दी। इससे थैलेसीमिया रोगियों को अस्पताल में ही फिल्टर मिल सकेगा। वहीं, हीमोफीलिया रोगियों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए 19 करोड़ रुपये की कीमत की जरूरी दवाओं की खरीदी की गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा समिति ने कैंसर रोधी दवाओं और इंजेक्शन की खरीद के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की निविदा को मंजूरी दी है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने डेंगू, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और समय पर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें