फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम ने किया दौरा, कहा-पोर्टल पर करें आवेदन, नुकसान की भरपाई करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-स्थिति पर सरकार बनाए हुए है नजर
विज्ञापन

इस्माईलाबाद/पिहोवा/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जलभराव से जो समस्याएं उत्पन्न हुई है, उनका सरकार स्थायी समाधान निकालेगी। किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करें। सरकार उनके नुकसान की भरपाई करेगी। सीएम ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में झांसा हेड पर मारकंडा से प्रभावित इलाकों का दाैरा किया। उन्होंने गांव तंगोर, कठवा, कलसाना सहित कई गांव में जाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सीएम ने दिलासा दिया कि इस आपदा की स्थिति में सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक व मंत्री लोगों के बीच जा रहे हैं। उनका समाधान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान को लेकर विशेष योजना तैयार करें, ताकि भविष्य में आमजन को इस स्थिति और समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खराब हुई सड़कों, बांधो, पुलों सहित अन्य कामों को शुरू करवाया जाएगा। अब तक सरकार के पास जो भी मांगे पहुंची हैं, उनको भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले सीएम ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रदेश सरकार बारिश के बाद बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार किसानों के हित को लेकर गंभीर है।पहले भी सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा दिया गया था। इस बार भी प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें