फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में सीएम सैनी: PWD विभाग में अनियमितताओं पर तीन अधिकारी सस्पेंड, बोले- भविष्य में न हो पुनरावृत्ति

Wed, 03 Dec 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीएम सैनी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आगे इस प्रक्रार की अनियमितताओं का दोहराव न हो। साथ ही तीनों के खिलाफ अनुशासनात्मक एक्शन लेने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंस, लखनौर साहिब में बनने वाले डिप्लोमा कॉलेज के निर्माण कार्य में अनियमितताओं का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत एक्सईएन निशांत कुमार, एसडीई पुनीत मित्तल और जेई नसीम अहमद को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति न हो।

जानकारी के अनुसार, डिप्लोमा कॉलेज निर्माण कार्य में नियमों के उल्लंघन और अनियमित खर्च की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी परियोजना में भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीनों अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी और आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें