फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: राज भवन अब लोक भवन हरियाणा के नाम से जाना जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब राज भवन को नए नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के आधार पर हरियाणा के राज भवन चंडीगढ़ का नाम बदलकर लोक भवन हरियाणा कर दिया गया है। यह नया नाम 1 दिसंबर से सभी सरकारी कामकाज में लागू हो गया है। राज्यपाल कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार राज भवन हरियाणा, चंडीगढ़ का नाम अब लोक भवन, हरियाणा होगा। यह आदेश राज्यपाल के निर्देश पर जारी किया गया है। इस सूचना पर हस्ताक्षर दुस्मंता कुमार बेहेरा, आईएएस, सचिव, राज्यपाल हरियाणा ने किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें