फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: सीएम ने स्टूडेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विलेज का किया उद्घाटन

विज्ञापन
मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025 के दौरा - फोटो : photo
विज्ञापन
- पंचकूला में आयोजित 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में सीएम नायब सैनी ने की शिरकत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में स्टूडेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी विलेज का उद्घाटन किया। इस विलेज को आधुनिक भारत का नया नालंदा की संज्ञा दी गई है। इस अवसर पर सीएम ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों में गहरी रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री रविवार को पंचकूला के सेक्टर-5 में आयोजित चार दिवसीय 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में बताैर मुख्यातिथि शामिल हुए।



सीएम ने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे विज्ञान को प्रयोगशालाओं की दीवारों से बाहर निकालकर उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों, शोध संस्थानों, उद्योग जगत और स्टार्टअप्स से अनुरोध किया कि सब मिलकर विज्ञान आधारित विकास मॉडल बनाएं। प्रदेश को दूसरी बार साइंस फेस्टिवल की मेजबानी मिली है। इस चार दिवसीय विज्ञान महाकुंभ में देश-विदेश के 40 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख तथा उत्तर और पश्चिम राज्यों के युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य होते हुए विज्ञान, शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। सरकार अपनी नीतियों में स्टैम शिक्षा, एआई रोबोटिक्स, स्टार्टअप शिक्षा, साइबर सुरक्षा, एग्रीटेक, बायोटेक और स्पेस टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता दे रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला व हिसार जैसे शहर आज देश के प्रमुख आईटी और आरएंडडी हब बन रहे हैं। करनाल, हिसार और रोहतक जैसे नगर कृषि प्रौद्योगिकी और जलवायु सेवाओं के बड़े केंद्र बन रहे हैं। 40 वर्ष से अधिक आयु के दो प्रख्यात वैज्ञानिकों को प्रत्येक वर्ष हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025 के दौरा- फोटो : photo

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें